ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

नालंदा: अरुणाचल प्रदेश से मंगायी गई थी 5 लाख की शराब, पिकअप वैन जब्त, रेस्टोरेंट का मालिक भी गिरफ्तार

DESK: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना महामारी के बीच शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं जबकि पुलिस

नालंदा: अरुणाचल प्रदेश से मंगायी गई थी 5 लाख की शराब, पिकअप वैन जब्त, रेस्टोरेंट का मालिक भी गिरफ्तार
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना महामारी के बीच शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं जबकि पुलिस इन पर कार्रवाई भी कर रही है। ताजा मामला नालंदा का है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 5 लाख का विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान एक रेस्टोरेंट के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। 


नालंदा के कतरीसराय स्थित सैदी मोड़ में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। संगम विहार फैमिली रेस्टोरेंट के पास से पिकअप वैन को जब्त किया गया। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है। वही पुलिस ने इस दौरान रेस्टोरेंट के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।



उत्पाद इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि उन्हें उत्पाद अधीक्षक द्वारा यह सूचना दी गई थी कि शराब की बड़ी खेप रेस्टोरेंट में उतारने की तैयारी चल रही है। इसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सैदी मोड़ के पास से एक पिकअप वैन के भीतर रखें 2904 विदेशी शराब की बोतलें बरामद की जिसकी कीमत पांच लाख रुपए बतायी जा रही है। 



उत्पाद इंस्पेक्टर ने विजय कुमार ने बताया कि यह विदेशी शराब अरुणाचल प्रदेश से मंगाई गई थी। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता