ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

नहर में मिला युवक का अर्धनग्न शव, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

PATNA : राजधानी पटना के रानितलाब थाना क्षेत्र के काब निसरपूरा मनेर लाइन के पास नहर में एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. <b

नहर में मिला युवक का अर्धनग्न शव, लोगों ने जताई हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के रानितलाब थाना क्षेत्र के काब निसरपूरा मनेर लाइन के पास नहर में एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 


बताया जा रहा है कि जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों का हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया. मौके पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. 


लोगों ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर घाव के कई निशान हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक को पहले किसी ने बुरी तरह पिटा है उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया है. फिलहाल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुट जाने की बात कही है.