ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

नाबालिग के रेप के बाद हत्या मामले में SSP को नोटिस, 15 सितंबर तक देना होगा जवाब

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में एक सैनिक की बेटी का किडनैप के बाद रेप किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर बिहार मानवाधिकार आयोग ने SSP मुजफ

नाबालिग के रेप के बाद हत्या मामले में SSP को नोटिस, 15 सितंबर तक देना होगा जवाब
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में एक सैनिक की बेटी का किडनैप के बाद रेप किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर बिहार मानवाधिकार आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को नोटिस भेजा है। आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को 15 सितंबर तक जवाब देने को कहा है।


गौरतलब है कि 19 दिसंबर 2021 की सुबह लगभग 5 बजे साहेबगंज से एक नाबालिग को किडनैप किए जाने की खबर तेजी से फैल गई थी। लड़की सैनिक की बेटी थी। पीड़ित पिता ने साहेबगंज थाना को तत्काल सूचना दी, लेकिन थाना स्तर से तत्काल कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपितों ने उनकी बेटी के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी।


शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद के बाद 21 दिसंबर 2021 को अभियुक्तों के खिलाफ साहेबगंज थाना कांड संख्या -565/21 दर्ज किया गया। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस सही समय पर जांच करती तो शायद मेरी बेटी की जान बच सकती थी।


पीड़ित ने बताया कि सभी अभियुक्तगण गांव में खुलेआम घूमते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। इसकी सूचना उनके द्वारा जिले के वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन कहीं से कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं की गई। अब आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को 15 सितंबर तक जवाब मांगा है।

टैग्स