ब्रेकिंग
Buxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देशBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश

नाबालिग बेटी ने पिता के खिलाफ किया केस दर्ज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

PATNA: शादी विवाह के सीजन में कई हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। इसी बीच राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है

नाबालिग बेटी ने पिता के खिलाफ किया केस दर्ज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
First Bihar
2 मिनट

PATNA: शादी विवाह के सीजन में कई हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। इसी बीच राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। दरअसल लड़की अभी नाबालिग है और पिता जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। लड़की की उम्र पढ़ने-लिखने की है। तंग आकर बेटी थाने पहुंच गई और पिता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उसकी शादी के लिए यूपी से कुछ लोगों को बुलाया गया था। 


लड़की ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूं लेकिन मेरे पिता जबरदस्ती मेरी शादी कराना चाहते हैं। बता दें वह शेरपुर स्थित इंदल सिंह हाई स्कूल में पढ़ाई कर रही है। जीवधारा समाज सेवा केंद्र लोदीपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह गर्मी की छुट्टी में अपने घर नरहन्ना आई है। उसके पिता छोटे मांझी जबरदस्ती उसकी शादी कराना चाहते हैं। शादी के लिए यूपी से कुछ लोगों को भी बुलाया गया था, जिसमें महिला समेत छह लोग आए थे। 


लड़की ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई। उसने बताया कि यूपी से आए लोगों ने मेरे पिता को शराब पिलाई और पैसे का लालच देकर मुझे ले जाने लगे। मैंने तुरंत अपनी संस्था को फ़ोन किया और इसकी सूचना दी। संस्था के लोग पहुंचे और मुझे उनके चंगुल से बचाया। इसके बाद वे लोग गाड़ी लेकर भाग निकले। मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है।

टैग्स