ब्रेकिंग
‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज

नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर काटा बवाल

SIWAN : सीवान से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने 15 साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसके

नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : सीवान से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने 15 साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसके शव को झाडी में फ़ेंक दिया. सुबह लोगों ने जब झाड़ी में शव को देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतका अपनी भाभी को वोट दिलाने गई थी तभी अचानक गायब हो गई. बाद में उसका शव झाड़ी से बरामद किया गया. शव मिलने के बाद एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने मृतका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने की आशंका जताई है. 


इधर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल काटा. लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ. फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता