ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime: शराब की बड़ी खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, होली में खपाने की थी तैयारी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है। होली में महंगे दाम पर शराब बेचने की तैयारी में सभी लगे थे लेकिन उनके इस सपनों पर पुलिस ने पानी फेर दिया।

BIHAR POLICE
शराब तस्कर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Crime: वैसे तो होली 14 मार्च को है लेकिन शराब माफिया इसकी तैयारी में अभी से ही लग गये हैं। होली में शराब की डिमांड को पूरा करने के लिए धंधेबाज शराब की तस्करी कर रहे हैं। बिहार के बाहर से शराब मंगवायी जा रही है। होली में ज्यादा दाम पर बेचने के लिए शराब तस्कर यह काम कर रहे हैं लेकिन पुलिस की तत्परता से पकड़े भी जा रहे हैं। 


इस बार मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को पकड़ी है। जिसे दूसरे प्रदेश से बिहार में आया जा रहा था। पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन सभी जेल भेज दिया गया है वही बरामद शराब को जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही शराब माफिया शराब पूर्ति को लेकर लगातार सक्रियता दिखा रही हैं । वैसे मैं बिहार पुलिस भी शराब कारोबारी के योजना पर पानी फेरने का काम कर रही है। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के अतरार की है, जहां से भारी मात्रा में शराब के साथ 4 शराब तस्कर गिरफ्तार किया गया है। 


मौके से दो लग्जरी कार और दो बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान मनिशंकर, वीरेन्द्र राय, विजय कुमार गोलू के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्कर औराई और हथौड़ी के रहने वाले हैं। सभी औराई और कटरा जजुआर के एक बड़े सिंडिकेट से जुड़कर कारोबार कर रहे थे।


अतरार गांव के संतोष सिंह के घर शराब की डिलिवरी होनी थी। उस दौरान पुलिस ने सभी को दबोचा है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही संतोष सिंह भागने में कामयाब रहे। वहीं, इस मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि रविवार की शाम यह कार्रवाई की गई है। 4 तस्कर की गिरफ्तारी की गई है। 9 कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए आज छापेमारी की जाएगी। सभी कारोबारी चोरी की गाड़ी से शराब की तस्करी करते थे। मौके से 2 कार और दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। सभी एक बड़े सिंडिकेट से जुड़कर कारोबार कर रहे थे.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता