ब्रेकिंग
PM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किरायाउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; नाव और फोर व्हीलर जब्तबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किरायाउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; नाव और फोर व्हीलर जब्तबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी

STF की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैला नेटवर्क

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 136.35 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 2.54 लाख रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार STF एवं मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तुर्की थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई 13 सितंबर 2026 को की गई। 



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, प्रकाश कुमार, रोहित कुमार, सतीश कुमार और काजल देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध तुर्की थाना में कांड दर्ज कर आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्त में आए लोगों के पास से 2,54,770 कैश, पांच मोबाइल फोन, 136.35 ग्राम हेरोइन को बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार मूल्य 27.20 लाख रुपए हैं।



STF के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं। यह गिरोह कथित तौर पर कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध आपूर्ति में संलिप्त है। गिरोह को असम के सिलचर से हेरोइन/कोटा की खेप प्राप्त होने और बिहार के विभिन्न जिलों में आपूर्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है। 



नेटवर्क के बिहार के अलावा असम एवं अन्य राज्यों तक फैले होने की बात भी बताई गई है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता