ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

SKMCH में इलाज के दौरान कैदी फरार, हत्या-आर्म्स एक्ट के आरोपी कृष्ण मुरारी के भागने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर SKMCH में इलाज के दौरान एक कैदी फरार हो गया है। हत्या और आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी कृष्ण मुरारी के भागने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मीना

 SKMCH में इलाज के दौरान कैदी फरार, हत्या-आर्म्स एक्ट के आरोपी कृष्ण मुरारी के भागने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर SKMCH में इलाज के दौरान एक कैदी फरार हो गया है। हत्या और आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी कृष्ण मुरारी के भागने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मीनापुर हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में भेजे गए जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के चतुरसी गाँव का रहने वाला अभियुक्त कृष्णा मुरारी कुमार इलाज़ के दौरान श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया।


केंद्रीय कारा प्रशासन के अनुसार छाती में दर्द की शिकायत के बाद जेल के डॉक्टर की अनुशंसा पर बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल 29 मार्च को भेजा गया था। जहाँ से मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के लिए 03 अप्रैल को भेजा गया था। 


इलाज़ के दौरान आज अचानक वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इलाजरत बंदी की भागने की सूचना के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम फिर से पकड़ने में जुट गई  लेकिन सुबह से लेकर अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता