ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शेल्टर होम कांड के पापियों को साकेत कोर्ट सुनाएगी सजा, चिल्ड्रेंस डे को आएगा फैसला

PATNA : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के महापापियों को एक हफ्ते बाद सजा सुनाई जाएगी। 14 नवंबर को दिल्ली की साकेत कोर्ट शेल्टर होम कांड में फैसला सुनाएगी। 14 नवंबर चिल्ड्रेंस डे है और

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के महापापियों को एक हफ्ते बाद सजा सुनाई जाएगी। 14 नवंबर को दिल्ली की साकेत कोर्ट शेल्टर होम कांड में फैसला सुनाएगी। 14 नवंबर चिल्ड्रेंस डे है और उसी दिन मासूम बच्चियों के साथ महापाप करने वाले ब्रजेश ठाकुर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ को सजा सुनाएगी। विशेष जज सौरभ कुलश्रेष्ठ ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 14 नवंबर की तारीख तय की है।

बता दें कि यह मामला बिहार के शेल्टर होम में नाबालिग बच्चियों और युवतियों के यौन उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है. दरअसल पूरा मामला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज यानि TISS की रिपोर्ट में सामने आया था. 

TISS की रिपोर्ट के आधार पर बाल संरक्षण इकाई ने मई 2018 में महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इस रिपोर्ट में बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण की बात सामने आई थी. मामले में ब्रजेश ठाकुर समेत 21 आऱोपितों पर मामला दर्ज किया गया था.  शेल्टर होम के कर्मचारी और बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी इस मामले में आरोपी हैं।