ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

मुजफ्फरपुर में RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन घंटे के भीतर वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
थार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का स्टीकर और जिला सचिव का बोर्ड लगी एक थार गाड़ी से युवक के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिनदहाड़े एक युवक को जबरन थार में बैठाकर ले जाया गया और चलती गाड़ी में उसके साथ मारपीट की गई। बाद में घायलावस्था में सड़क किनारे उसे छोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे के भीतर थार को जब्त कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि RJD का स्टीकर और जिला सचिव का बोर्ड लगी थार में सवार कुछ लोग एक युवक को जबरन अपने साथ ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और जिलेभर में वाहन की तलाश शुरू कर दी।


इसी बीच आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास घायल अवस्था में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सरैया थाना क्षेत्र से थार वाहन को बरामद कर लिया। मामले में दामोदरपुर (कांटी थाना क्षेत्र) निवासी मोहम्मद रहमान को गिरफ्तार किया गया है। जब्त वाहन पर RJD का स्टीकर और जिला सचिव का बोर्ड लगा मिला।


हालांकि, इस मामले पर RJD के जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद रहमान का उनके पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ना तो RJD का सदस्य है और न ही पार्टी में किसी पद पर है। टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और लगभग तीन घंटे के भीतर वाहन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपहरण और मारपीट के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता