ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्कूल, कॉलेज और घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन शातिर समेत 8 को दबोचा

मुजफ्फरपुर में स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और पांच विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया। कार्रवाई में 19 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों और रिहायशी मकानों में लगातार हो रही गृहभेदन और चोरी की घटनाओं का मुजफ्फरपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में 3 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। इस सफलता से जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 19 चोरी के मामलों का निपटारा हुआ है।



एसएसपी के निर्देश और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-01/02) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में अंचल निरीक्षक सकरा, जिला आसूचना इकाई और पियर, मुशहरी, बोचहाँ, सकरा, हथौड़ी तथा मुरौल ओपी थानों की पुलिस को शामिल किया गया था।



तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर टीम ने लगातार छापेमारी की। इस दौरान पियर थाना क्षेत्र से छोटू कुमार और सन्नी कुमार (दोनों निवासी गायघाट) को गिरफ्तार किया गया और 4 बालकों को निरुद्ध किया गया। वहीं, मुरौल ओपी द्वारा 1 बालक को चोरी के सामान के साथ निरुद्ध किया गया। 



इसके अतिरिक्त, बोचहाँ थाना पुलिस ने चोरी का सामान (इन्वर्टर व बैटरी) खरीदने वाले कुंदन साह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरोह ने जिले के पियर (8 कांड), मुरौल ओपी (2 कांड), बोचहाँ (6 कांड), मुशहरी (1 कांड), हथौड़ी (1 कांड) और सकरा (1 कांड) में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।



पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में 4 मोटरसाइकिल,3 टीवी, 3 इन्वर्टर और 3 बैटरी, 1 गैस सिलेंडर और 1 चूल्हा, बर्तन (थाली, लोटा, कटोरा, ग्लास, चम्मच) और 1 कंबल, लोहे का ग्राइंडर-01 और खंती-01 तथा कपड़े व अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता