ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 संगीन वारदातों का कुख्यात अपराधी रोशन सिंह गिरफ्तार, लंबे समय से दे रहा था चकमा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कुख्यात अपराधी रोशन कुमार उर्फ गमगम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा के कड़े निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात अपराधी को दबोचा है, जो पिछले कई वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रोशन कुमार उर्फ गमगम सिंह के रूप में हुई है, जिसके ऊपर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं।


इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के संबंध में सरैया एसडीपीओ गरिमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पारू और सरैया थाना की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरैया थाना कांड संख्या-217/19 में लंबे समय से फरार चल रहे रोशन कुमार उर्फ गमगम सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


गिरफ्तार अभियुक्त रोशन कुमार, जो पारू थाना क्षेत्र का निवासी है, का आपराधिक इतिहास काफी पुराना और डरावना है। पुलिस के अनुसार, उस पर दर्जनों कांड दर्ज हैं जिनमें मुख्य रूप से चोरी, लूट, डकैती और अवैध शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के मामले शामिल हैं। पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, रोशन कुमार निम्नलिखित 10 प्रमुख मामलों में नामजद है।


एसडीपीओ गरिमा ने बताया कि रोशन कुमार की गिरफ्तारी से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और हाल के दिनों में घटित अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।


मुजफ्फरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संदिग्धों की चेकिंग और अपराधियों की गिरफ्तारी का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता