ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : युवक ने महिला को छेड़ा, घर में अकेला पाकर की अश्लील हरकत, पीड़िता ने भरी पंचायत में चप्पल से पीटा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक को महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. पंचायत ने युवक को चप्पल से पिटाई की सजा सुनाई. फिर क्या था महिला ने भरी पंचायत में ही

बिहार : युवक ने महिला को छेड़ा, घर में अकेला पाकर की अश्लील हरकत, पीड़िता ने भरी पंचायत में चप्पल से पीटा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक को महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. पंचायत ने युवक को चप्पल से पिटाई की सजा सुनाई. फिर क्या था महिला ने भरी पंचायत में ही युवक को चप्पल निकालकर पीटना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना इलाके का है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करने लगा. घटना के समय महिला घर मे अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपित चुपके से उसके घर मे घुस गया था. महिला की ओर से शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके पर से फरार हो गया. हालांकि, महिला ने युवक की पहचान कर ली और अपने परिजन समेत बाकी लोगों को बताया. 


आरोपी युवक को सजा देने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई जिसमें पीड़ित महिला के साथ-साथ आरोपी, पंचों और ग्रामीणों को बैठाया गया. पंचों ने पूरी बात महिला से सुनने के बाद यह फरमान जारी किया कि पीड़िता 50 चप्पल भरी पंचायत में आरोपी को मारेगी. पंचों का फरमान सुनने के बाद महिला ने अपने पांव से चप्पल खोला और दे दनादन आरोपी पर चप्पल बरसाने लगी. 


कुछ ही देर में आरोपी युवक गुस्सा हो गया. वह उठा और महिला का बाल खींचकर उसे ही पीटने लगा. इसके बाद पंचायत में बैठे लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामले पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद से जांच की जा रही है. 

टैग्स