ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

वांटेड लक्ष्मण राम को मुजफ्फरपुर से पटना STF ने किया गिरफ्तार, कई मामले में है वांछित

MUZAFFARPUR: कुख्यात वांछित अपराधी लक्ष्मण राम आज पटना STF के हत्थे चढ़ गया। मुजफ्फरपुर से उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी। लक्ष्मण की गिरफ्तारी

वांटेड लक्ष्मण राम को मुजफ्फरपुर से पटना STF ने किया गिरफ्तार, कई मामले में है वांछित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: कुख्यात वांछित अपराधी लक्ष्मण राम आज पटना STF के हत्थे चढ़ गया। मुजफ्फरपुर से उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी। लक्ष्मण की गिरफ्तारी को एसटीएफ बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।


श्रीरामपुर थाना कथैया,जिला पूर्वी चंपारण,चकिया मोतिहारी थाना कांड संख्या 322/2018 अंतर्गत मुजफ्फरपुर के बनारस बैंक चौक से छापेमारी कर भविक्षण राम के बेटे लक्ष्मण राम को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। अपराधी लक्ष्मण राम पर हत्या, लूट, अपहरण, डकैती जैसे कई मामलों में संवेदनशील कांड दर्ज है।


वांटेड अपराधी लक्ष्मण राम को पटना STF ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम इस गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है। लक्ष्मण के खिलाफ देवरिया, साहेबगंज, बरेराज थाना में 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। एसटीएफ की विशेष टीम को इसकी काफी दिनों से तलाश थी और आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी सुनिश्चित हो पाई। 


लक्ष्मण राम पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। गौरतलब है कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसटीएफ अभियान चलाकर बिहार के मुख्य अपराधी, नक्सली को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी लक्ष्मण राम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।