ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला 3 अपराधी गिरफ्तार, अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले 3 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी राकेश कुमार ने मामले का खुलासा

व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला 3 अपराधी गिरफ्तार, अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले 3 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी राकेश कुमार ने मामले का खुलासा किया है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अहियापुर इलाके में किराना व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। दहशत फैलाने के लिए इससे पूर्व व्यवसायी के घर पर गोलीबारी की गयी थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। टाउन डीएसपी राघव दयाल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।


 इस पूरे मामले का अब पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और गाड़ियां भी बरामद किया गया है। जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी जा रही थी उसे भी जब्त कर लिया गया है। 


इस बात की जानकारी मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर के एक व्यवसायी से अपराधी 50 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए पहले डीएसपी टाउन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। 


जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को धर दबोचा। इस मामले में कुल 5 अपराधी शामिल थे। दो अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के इतिहास को खंगालने में जुट गयी है।