ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

वृषिण पटेल के खिलाफ यौन शोषण मामला: पीड़िता ने पूर्व मंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप, बोली- केस मैनेज करने का बनाया जा रहा दबाव

MUZAFFARPUR: पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप है। मुजफ्फरपुर की रहने वाली लड़की ने पूर्व मंत्री पर दो साल तक लगातार यौन शोषण करने का आरोप है। यह माम

वृषिण पटेल के खिलाफ यौन शोषण मामला: पीड़िता ने पूर्व मंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप, बोली- केस मैनेज करने का बनाया जा रहा दबाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप है। मुजफ्फरपुर की रहने वाली लड़की ने पूर्व मंत्री पर दो साल तक लगातार यौन शोषण करने का आरोप है। यह मामला मुजफ्फरपुर के कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में कोर्ट ने पिछले दिनों वृषिण पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया था। अब इस मामले में नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है। पीड़ित लड़की ने वृषिण पटेल पर धमकी देने का आरोप लगाया है।


दरअसल, साल 2023 में मुजफ्फरपुर के विशेष पॉक्सो अदालत में नाबालिग लड़की ने कम्प्लेन दायर किया था। जिसमें पूर्व मंत्री के खिलाफ पटना ले जाकर रेप और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि वृषिण पटेल लगातार दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करते रहे थे। लड़की की शिकायत पर विशेष अदालत ने संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की है। पिछले दिनों मुजफ्फरपुर की कोर्ट ने पूर्व मंत्री वृषिण पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया था।


यौन शोषण के आरोपी पूर्व मंत्री वृषिण पटेल के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद अब पीड़ित लड़की ने उनके ऊपर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि केस मैनेज करने के लिए पूर्व मंत्री द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। इसको लेकर पीड़िता की वकील रिचा स्मृति ने विशेष पॉक्सो कोर्ट-2 में अर्जी दाखिल की है।


रिचा ने आवेदन में बताया कि कुछ सरकारी कर्मियों ने कुढ़नी में पीड़िता के घर पहुंचकर केस मैनेज करने का दबाव बनाया। इस दौरान पीड़िता को धमकी दी गई। शुक्रवार को पीड़िता की अर्जी पर विशेष पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई हुई। पीड़िता की वकील रिचा स्मृति ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस भी बेवजह हस्तक्षेप कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता