ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

शराब के नशे में बार बालाओं के सामने पिस्टल लहराना दारोगा जी को पड़ा महंगा, हुए सस्पेंड

MUZAFFARPUR: शराबबंदी और कानून को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी जिन लोगों को मिली है, वही इसका खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं.जिस वर्दी पर लोगों की सुरक्षा की

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शराबबंदी और कानून को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी जिन लोगों को मिली है, वही इसका खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं.


जिस वर्दी पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है उनका ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में हथियार लहराते एक वीडियो वायरल हुआ है. मामला मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के जैतपुर ओपी का है. 


वीडियो में यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि स्टेज पर बार बाला डांस कर रही है और स्टेज के नीचे बैठकर पुलिस अधिकारी गाने की धुन पर झूमते हुए पिस्टल लहरा रहा हैं. वीडियो में जो पुलिस अधिकारी पिस्टल लहराते दिख रहा है वो जैतपुर ओपी का एएसआई शैलेंद्र कुमार बताया जाता है.


बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान जगिरिया चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसआई शैलेंद्र कुमार को तैनात किया गया मगर वे खुद ही कानून तोड़ते हुए हथियार लहराने लगे. जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. 


उस वक्त कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि उस वक्त शैलेंद्र कुमार नशे में धुत्त थे और हथियार लहरा रहे थे. यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें में हडकंप मच गई. आनन-फानन में जांच टीम गठित की गई और दारोगा को सस्पेंड कर दिया. 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता