ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

बिहार : थानेदार को धमकाने वाला नेता गिरफ्तार, धमकी वाला ऑडियो हुआ था वायरल

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के एक थानेदार को धमकी देने वाले नेता जी को लेने के देने पड़ गए हैं। दरअसल खुद को बड़ा नेता बता कर औराई के थानेदार को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने ग

बिहार : थानेदार को धमकाने वाला नेता गिरफ्तार, धमकी वाला ऑडियो हुआ था वायरल
Editor
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के एक थानेदार को धमकी देने वाले नेता जी को लेने के देने पड़ गए हैं। दरअसल खुद को बड़ा नेता बता कर औराई के थानेदार को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों औराई के थानेदार राजेश कुमार को धमकी देने वाला एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। धमकी देने वाले युवक ने खुद को बड़ा रसूखदार बताते हुए थानेदार को कहा था कि वह एक छात्र नेता की कम्प्लेन दर्ज कर ले वरना ठीक नहीं होगा। इस धमकी भरे कॉल के बाद युवक संतोष भास्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


नेतागिरी दिखाने वाला संतोष भास्कर करजा थाना के द्वारिकानाथपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ औराई थानेदार राजेश कुमार के बयान पर केस दर्ज हुआ था। फोन पर धमकी देने का आरोप संतोष भास्कर के ऊपर लगा है। संतोष को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह किसी से मिलने औराई पहुंचा था।


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 2 महीने पहले मारपीट की एक वारदात हुई थी। इस मामले में थानेदार ने जांच शुरू की तो संतोष भास्कर ने थानेदार राजेश कुमार को फोन किया। औराई थानेदार को फोन कर संतोष भास्कर ने कहा कि मेरा नाम नहीं सुने होगे लेकिन एक बात समझ लो कि औराई में जिस छात्र नेता के साथ मारपीट की घटना घटी है उसकी एफआईआर दर्ज नहीं करना तुम्हें भारी पड़ेगा। थानेदार ने यह कहा भी कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, बावजूद इसके संतोष भास्कर ने धमकी देते हुए कहा कि दो दिन में तुम्हें पद से हटवा देंगे। इस पूरे बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बाद में कम्प्लेन दर्ज की गई और अब नेतागिरी दिखाने वाले संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टैग्स