ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

स्वर्ण व्यवसायी को दिनदहाड़े मारी गोली, गले से सोने की चेन छिनकर अपराधी हुआ फरार

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि आए दिन लूट, हत्या, चोरी, डकैती, दुष्कर्म, अपहरण जैसी आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मु

स्वर्ण व्यवसायी को दिनदहाड़े मारी गोली, गले से सोने की चेन छिनकर अपराधी हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि आए दिन लूट, हत्या, चोरी, डकैती, दुष्कर्म, अपहरण जैसी आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी और गले से सोने की चेन छिनकर फरार हो गये। गोली लगने से स्वर्ण व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया है।  


मिली जानकारी के अनुसार सकरा थानाक्षेत्र के स्वर्ण व्यवस्यायी ओमप्रकाश कुमार उर्फ छोटू सकरा प्रखंड के दुबे टोला में दीवाली का प्रसाद देने पहुंचा था और प्रसाद देने के बाद पर घर लौट रहा था तभी रास्ते में ही एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पहले पीछे से धक्का मारा फिर ओवरटेक कर गोली मार दी। गोली स्वर्ण व्यवसायी के कंधे में जा लगी जिससे वे वहीं गिर पड़े। जिसके बाद अपराधियों ने गले से चेन निकालकर फरार हो गये। 


गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता