ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्टेट बैंक की शाखा से 7 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने स्टेट बैंक की शाखा में घुसक

स्टेट बैंक की शाखा से 7 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने स्टेट बैंक की शाखा में घुसकर 7 लाख 2 हजार 380 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। बदमाशों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की। 


घटना सरैया थाना क्षेत्र के रेपुरा स्थित स्टेट बैंक की शाखा की है। हथियार के बल पर बदमाश बैंक में घुसे और थैले में रुपये भरकर भाग खड़े हुए । भागने के दौरान लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


स्टेट बैंक की शाखा से 7 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम


लूट के दौरान अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की। जब लोग इकट्ठा होने लगे तब बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। इस दौरान लोगों ने भागते हुए बदमाशों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। 


स्टेट बैंक की शाखा से 7 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम