ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

स्कूटी सिखाने के बहाने टीचर ने छात्रा के साथ किया गंदा काम, केस दर्ज होने पर दी धमकी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक टीचर ने स्कूल की ही एक छात्रा को अपने हवस का शिकार बना लिया। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है, जहां स्कूटी सिखाने

स्कूटी सिखाने के बहाने टीचर ने छात्रा के साथ किया गंदा काम, केस दर्ज होने पर दी धमकी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक टीचर ने स्कूल की ही एक छात्रा को अपने हवस का शिकार बना लिया। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है, जहां स्कूटी सिखाने के बहाने शिक्षक हैवानियत पर उतर आया और छात्रा को गांव से 10 KM दूर खेत मे ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई और उसे घर लाकर छोड़ दिया गया। धमकी से डरे बिना पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद लड़की की मां ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ित लड़की की उम्र केवल 13 साल है। शिकायत दर्ज होते ही महिला थानेदार ने छात्रा के गांव के ही एक सरकारी शिक्षक को आरोपी किया है। स्कूटी सिखाने के बहाने उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 



पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी शिक्षक का नाम संजीव रौशन उर्फ सन्नी है, जो उसकी बेटी के स्कूल में पढ़ाता है। एफआईआर दर्ज होने को लेकर टीचर ने छात्रा के परिजनों को भी धमकी दी। इसके बावजूद पीड़िता की मां ने थाना में केस दर्ज कराया। जब पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश बनाया और उसके घर पर छापेमारी की लेकिन तब तक वह फरार हो चूका था। 



मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला थाने की पुलिस पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में धारा 164 का बयान कराएगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। 

टैग्स