ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

शराबबंदी वाले बिहार में मछली की जगह तालाब में मिली ब्रांडेड शराब, ड्रोन की मदद से छापेमारी

MUZAFFARPUR: शराबबंदी वाले राज्य में अब मछली की जगह तालाब से शराब मिल रही है। मामला मुजफ्फरपुर का है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने तालाब में छिपाकर रखे गये भारी मात्रा में ब्रा

शराबबंदी वाले बिहार में मछली की जगह तालाब में मिली ब्रांडेड शराब, ड्रोन की मदद से छापेमारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शराबबंदी वाले राज्य में अब मछली की जगह तालाब से शराब मिल रही है। मामला मुजफ्फरपुर का है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने  तालाब में छिपाकर रखे गये भारी मात्रा में ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद किया है। तालाब में शराब की खेप मिलने से पुलिस भी हैरान रह गयी।


बिहार में 8 साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू कराई। कोई शराब ना पीये और ना बेचे इसे लेकर इस कानून को बनाया गया। लेकिन इस कानून के बनने के बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और ना ही पीने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। धंधेबाज शराब बेचने और छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। 


कभी गाड़ियों में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी करते हैं तो कभी एम्बुलेंस का सहारा लेते हैं और भी कई तरह के तरीके इजाद करते हैं इस बार शराब माफिया ने तालाब को ही शराब का तहखाना बना दिया। मुजफ्फरपुर के करजा इलाके में तालाब से मछली की जगह शराब मिलने से पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये।


ड्रोन कैमरे की मदद से तालाब से 31 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया गया। हालांकि छापेमारी की भनक धंधेबाजों को लग गयी थी जिसके कारण वो मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम को तालाब में शराब रखे जाने और इसकी बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद एक टीम गठित कर ड्रोन की मदद से छापेमारी की गई। 


जिसके बाद तालाब में छिपाकर रखे गये 31 कार्टून शराब बरामद किया गया। वही ड्रोन को देखते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गये। उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दुबे ने दावा किया है कि शराब तस्करों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।