ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

सड़क छाप आशिक ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा, मनचले के डर से छोड़ दी थी पढ़ाई

MUZAFFARPUR:मुजफ्फरपुर में एक मनचले युवक की दंबगई देखने को मिली। छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने मां-बेटी की जमकर पिटाई कर दी। मनचले की इस करतूत से मां-बेटी दोनों की ही हालत गंभी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR:मुजफ्फरपुर में एक मनचले युवक की दंबगई देखने को मिली। छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने मां-बेटी की जमकर पिटाई कर दी। मनचले की इस करतूत से मां-बेटी दोनों की ही हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की ने सड़क छाप आशिक की डर से स्कूल तक जाना छोड़ दिया था लेकिन युवक ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घर में घुसकर मारपीट की।


मामला गायघाट थाना के कोठिया गांव का है जहां एक दबंग युवक पिछले कई महीने से स्कूल जाने वाली एक लड़की के साथ भद्दी हरकते कर रहा था। स्कूल के रास्ते में कमेंट कसना और बुरी नीयत से छेड़खानी की हरकते वो बार-बार दोहरा रहा था। युवक की इस हरकत से लड़की इतनी डर गयी कि उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। लड़की ने घर में खुद को कैद कर लिया। लेकिन मनचले को ये भी नागवार गुजरा और वो छात्रा के घर तक पहुंच गया। इस दौरान लड़की की मां ने विरोध किया तो दोनों की ही उसने जमकर पिटाई कर दी।


पिटाई के बाद मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं लड़की को भी गंभीर चोटें आयी हैं। इस संबंध में स्थानीय थाना में आवेदन देकर परिवार वालों ने न्याय की गुहार लगायी है। इस बीच मनचला युवक फरार हो गया है। 


टैग्स