ब्रेकिंग
फर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...फर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...

रेल यात्रियों से जबरन उगाही करना पुलिसवाले को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

MUZAFFARPUR: रेल यात्रियों से जबरन अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मी पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी पुलिसकर्मी कृष्

रेल यात्रियों से जबरन उगाही करना पुलिसवाले को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने की बड़ी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: रेल यात्रियों से जबरन अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मी पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी पुलिसकर्मी कृष्णकांत सिंह को निलंबित किया गया है। लाइन हाजिर कर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 


मुजफ्फरपुर रेल थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। आरोपी पुलिस कर्मी पर रेलयात्रियों ने जबरन अवैध उगाही का आरोप लगाया। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस जवान ट्रेन की शौचालय में छिप गया। जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंच गयी। जिसके बाद आरोपी पुलिस कर्मी को बाहर निकाला गया। इस दौरान कई यात्री यह आरोप लगा रहे थे कि मुझसे तीन हजार रुपया लिया तो कोई दो हजार रुपये पुलिस कर्मी द्वारा लिये जाने का आरोप लगा रहे थे। यात्रियों ने आरोपी पुलिस कर्मी का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


जिसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में रेल पुलिस मुजफ्फरपुर की करतूत सामने आई। जिसके बाद मामला संज्ञान में आने पर रेल एसपी मुजफ्फरपुर डॉ.कुमार आशीष ने वायरल वीडियो की जांच कर रेल पुलिस उपाधीक्षक से जांच प्रतिवेदन मांगा। जांच प्रतिवेदन में वायरल वीडियो की पुष्टि हो गई। डीएसपी के रिपोर्ट के आधार पर रेल थाना मुजफ्फरपुर में पदस्थापित जवान कृष्णकांत सिंह पाया गया।


जिसके बाद रेल एसपी ने तत्काल निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। इतना ही नहीं विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की भी मांग की है। बता दे कि इस जघन्य अपराध के पीछे अगर पर्याप्त साक्ष्य आधार बन जाए तो बर्खास्तगी तक का प्रावधान है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वही रेलयात्री इस कार्रवाई के लिए  रेल एसपी को धन्यवाद दे रहे हैं।