ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्राइम, बाहर से आए लोगों ने प्रवासियों को जबरन शराब पिलाई छत से फेंका

MUZAFFARPUR : जिले के क्वारेंटाइन सेंटर में अजीबो गरीब घटना पेश आयी है। क्वारेंटाइन सेंटर में असमाजिक तत्वों ने पहले तो घुसकर कुछ युवकों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की लेकिन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : जिले के क्वारेंटाइन सेंटर में अजीबो गरीब घटना पेश आयी है। क्वारेंटाइन सेंटर में असमाजिक तत्वों ने पहले तो घुसकर कुछ युवकों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें छत से नीचे फेंक दिया । इस दौरान क्वारेंटाइन सेंटर में मची अफरा-तफरी का फायदा उठा 19 प्रवासी फरार हो गये।


पारू के प्राथमिक विद्यालय पिचपुरा क्वारेंटाइन सेंटर में बुधवार की रात उड़ीसा से आकर ठहरे जगदीशपुर गांव के तीन युवकों के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर तीनों को विद्यालय की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे सुरेश राय, राजकिशोर राय और मणिभूषण कुमार जख्मी हो गए। इस दौरान सेंटर पर मची अफरातफरी के बाद क्वारेंटाइन किए गए अन्य 19 प्रवासी फरार हो गए। वहीं तीनों घायलों को पीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी सुरेश और मणिभूषण को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच में दोनों का इलाज हो रहा है।


सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक पहले भी एक आपराधिक मामले में आरोपित था, उसे जेल भेजा गया है। इस मामले में पुनः रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं पंचायत के मुखिया पप्पू तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी बीडीओ को दे दी गई है। फरार प्रवासियों को सेंटर पर लाने का कोशिश की जा रही है। बता दें कि  पारू में प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर फुल होने के बाद पंचायतों में सेंटर बने। उसी क्रम में  पिचपुरा सेंटर भी बनाया गया है। यहां पर बीते मंगलवार को कुल 22 प्रवासियों को क्वारेंटाइन किया गया था। ये सभी एक प्राइवेट गाड़ी से उड़ीसा से पारू पहुंचे थे।  


टैग्स