ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: प्रेमी जोड़े के मिलन में बाधा बनी बच्ची, दी ऐसी खौफनाक सजा, जानकर रूह कांप जाएगी

MUZAFFARPUR: बिहार से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्रेमी प्रेमिका के मिलन में बाधा बनी बच्ची तो कपल ने बच्ची को खौफनाक सजा दे दी. इस घटना के बाद हर कोई सुन

बिहार: प्रेमी जोड़े के मिलन में बाधा बनी बच्ची, दी ऐसी खौफनाक सजा, जानकर रूह कांप जाएगी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्रेमी प्रेमिका के मिलन में बाधा बनी बच्ची तो कपल ने बच्ची को खौफनाक सजा दे दी. इस घटना के बाद हर कोई सुनकर हैरान है. 


घटना मोतिहारी जिले के सुगौली थाने के एक गांव की है जहां प्रेमी प्रेमिका को अश्लील हरकत देख एक किशोरी ने परिजनों से शिकायत करने की बात कहने पर प्रेमी प्रेमिका ने उसे खुरपी से काटकर जख्मी कर दिया. उसके गर्दन और शरीर पर खुरपी से काटने का चालीस जगहों पर जख्म है.


इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर DSP राज का कहना है कि घायल नाबालिग को इलाज के लिये मुजफ्फरपुर SKMCH में एडमिट कराया गया है. जांच में यह बात सामने आयी है कि लड़के से एक लड़की बात कर रही थी, जिसे नाबालिग लड़की ने देख लिया. जब वह घर पर यह बात बोलने की बात कही तो हमला कर उसे जख्मी कर दिया. फिलहाल इस मामले में आवेदन मिला नहीं है. आवेदन मिलने पर FIR दर्ज होगी. 


वही नाबालिग बच्ची के परिजनों का कहना है कि बुधवार को घर से थोड़ी दूर स्थित लीची बगान में दोनों को संदिग्ध अवस्था में बच्ची ने देख लिया. जिसके बाद लड़की ने बच्ची को बुलाकर बात छिपाने की बात कहीं. लेकिन एसे बच्ची ने गलत बताते हुए अपने पापा को बताने की बात कही. जिसके बाद कपल ने मिलकर उसपर हमला कर दिया. हमला में जब वह घायल हो गयी तो बांस के पत्ते से ढंक दिया. इस घटना के बाद जब खेत से घास काटकर लौट रही महिलाओं ने बांस के पत्तों के बीच बच्ची को छटपटाते देखा. तो महिलाओं ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी. 

टैग्स