ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पुलिस पर हमला बोल छुड़ा ले गये शराब तस्कर को, एक दारोगा समेत दो जवान घायल

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये शराब तस्कर को लोगों ने पुलिस पर हमला बोल कर छुड़ा लिया। पुलिस पर हुए इस हमले में एक दारोगा समेत दो जवान घायल ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये शराब तस्कर को  लोगों ने पुलिस पर हमला बोल कर छुड़ा लिया। पुलिस पर हुए इस हमले में एक दारोगा समेत दो जवान घायल हो गये।


छोटी कल्याणी रोड में शनिवार को रात दबोचे गये शराब तस्कर सूरज गुप्ता को उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिया। इस दौरान फूलजेम्स कंडोलना समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। मामले को लेकर दारोगा महेश ठाकुर के बयान पर सूरज और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज की गयी है । 


सूरज के ठिकाने के बारे में पूछताछ करने के बाद रंजन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राथमिकी में दारोगा महेश ठाकुर ने कहा है कि शनिवार की शाम वह थाने में ओडी ड्यूटी में था। सूचना मिली कि गोला बांध निवासी तस्कर सूरज छोटी कल्याणी रोड में अपने कई साथियों के संग है।


जिसके बाद दारोगा फुलजेम्स कंडोलना पुलिस टीम के साथ छोटी कल्याणी रोड पहुंचे और तीन दोस्तों के साथ सूरज को पकड़ लिया गया। इसके बाद शराब तस्करों ने शोर मचा दिया। जिस पर 10-12 साथी आ गये और मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया।


पुलिस के लाठीचार्ज करने पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इस अफरातफरी में मौका पाकर सूरज और उसके धराए साथी फरार हो गये। बाद में एक युवक रंजन को पकड़ लिया गया। जबकि उसकी निशानदेही पर पुरानी बाजार से शराह तस्कर बिंदु शर्मा और दीपू साह को धर दबोचा गया। तीनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 



टैग्स