ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिस को देख भाग रहे ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंदा, शिक्षक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर वसूली का लगाया आरोप

MUZAFFARPUR: एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना के विरोध में जब आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया तब पुलिस ने मृतक के

पुलिस को देख भाग रहे ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंदा, शिक्षक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर वसूली का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना के विरोध में जब आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया तब पुलिस ने मृतक के माता-पिता और चाचा को हाजत में बंद कर दिया। पुलिस की इस रवैय्ये से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साएं लोगों ने पुलिस की वैन को आग के हवाले कर दिया। 


घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि नवनियुक्त शिक्षक अपनी बाइक से जा रहे थे तभी ट्रक वालों से अवैध वसूली कर रही पुलिस को देख ट्रक का ड्राइवर वहां से भागने लगा और बाइक को ठोकर मार दी। ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर लगने के बाद गंभीर हालत में बाइक सवार सड़क पर गिर गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।


घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के ही परिजनों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस ने मृतक के माता-पिता और चाचा को हाजत में बंद कर दिया। इस बात के गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी और जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ट्रक ड्राइवर से वसूली करने का आरोप लगाया है।