ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

PM मोदी और योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ का प्रयास, एक युवक हुआ अरेस्ट

MUZAFFARPUR : बिहार को यूं ही नहीं जुगाड़ वाला प्रदेश कहा जाता है बल्कि इसके पीछे कहीं ना कहीं कुछ न कुछ सच्चाई जरूर छुपी होती है। बिहार में हर कठिन से कठिन सवालों का जवाब उपल

PM मोदी और योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ का प्रयास, एक युवक हुआ अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार को यूं ही नहीं जुगाड़ वाला प्रदेश कहा जाता है बल्कि इसके पीछे कहीं ना कहीं कुछ न कुछ सच्चाई जरूर छुपी होती है। बिहार में हर कठिन से कठिन सवालों का जवाब उपलब्ध है यह बातें अक्सर कही जाती है। अब ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के एक युवक को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। गुजरात के अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस ने काटी थाना क्षेत्र के सदातपुर दुबे टोला में छापा मारकर आरोपित अर्पण दुबे को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इसका मोबाइल जप्त कर लिया है साथ ही साथ आधार में जिस सॉफ्टवेयर के जरिए आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई उसका ऐप भी अर्पण के मोबाइल में मिला है। हम अहमदाबाद साइबर पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया और इसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुजरात रवाना हो गई।


वहीं, इस मामले को लेकर कांटी थानेदार संजय कुमार ने बताया कि अर्पण ने यूआईडीएआई पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के आधार कार्ड में जन्मतिथि समेत कई अन्य डाटा में छेड़छाड़ का प्रयास किया था। इसके बाद अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस हरकत में आई। आईपी एड्रेस ट्रैक कर आरोपित का मोबाइल नंबर निकाला गया। छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले का मोबाइल नंबर और पता पुष्ट हो जाने के बाद अहमदाबाद में पांच दिन पहले इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस की टीम ने कांटी थाने की पुलिस के साथ मिलकर अर्पण दूबे को गिरफ्तार कर लिया। 


बताया जा रहा है कि, अर्पण दूबे अर्थशास्त्र से स्नातक फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहा है। इसके साथ ही वह चांदनी चौक पर एक डॉक्टर के क्लीनिक में कम्पाउंडर का काम करता था। यह मूल रूप से पारू थाने के गरीबा गांव का निवासी है। कांटी पुलिस उसके पूरे परिवार के संबंध में विस्तृत छानबीन कर रही है। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण स्थानीय पुलिस मामले में बहुत कुछ बताने से परहेज कर रही है।


इधर, इस मामले में मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि - गुजरात साइबर पुलिस ने छापेमारी की है। प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधार कार्ड में छेड़छाड़ के प्रयास का मामला है। आरोपित को गिरफ्तार कर गुजरात साइबर पुलिस को सौंपा गया है।