ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पिस्टल लहराते बाइकर्स का वीडियो वायरल, स्कूल वैन में बैठे बच्चों के सामने युवकों ने लहराया हथियार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पिस्टल लहराते बाइकर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले वीडियो में स्कूली बच्चों से भरी वैन के सामने युवकों ने हथियार लहराया और दूसरे

पिस्टल लहराते बाइकर्स का वीडियो वायरल, स्कूल वैन में बैठे बच्चों के सामने युवकों ने लहराया हथियार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पिस्टल लहराते बाइकर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले वीडियो में स्कूली बच्चों से भरी वैन के सामने युवकों ने हथियार लहराया और दूसरे वीडियो में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हथियार लहराया गया। अब इन बाइकर्स की तलाश में पुलिस जुटी है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बाइकर्स की पहचान की जा रही है। वायरल वीडियो सही पाया गया तो इन युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  


मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर हथियार प्रदर्शन किये जाने का मामला सामने आया है। मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्राइवेट स्कूल वैन का ड्राइवर स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा है। तभी कुछ बाइक सवार युवक ने वैन को रुकवाया और हाथ में पिस्टल लेकर रील बनाया। इस दौरान स्कूल वैन का ड्राइवर भी युवकों को देखते ही वैन को रोक दिया और हंसी मजाक करने लगा। पिस्टल लहराते युवकों से जिस तरह स्कूल वैन का ड्राइवर बात कर रहा था उससे ऐसा लग रहा था कि वो इन युवकों को अच्छे से पहचानता है। 


वही दूसरे वीडियो में बाइकर्स पार्टी करते नजर आया। किसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में बाइक के साथ कई युवक दिखे जिनके हाथ में पिस्टल भी था। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। वायरल वीडियो पर डीएसपी अभिषेक आनंद की जब नजर गई तब उन्होंने कहा कि अवैध हथियार के साथ दो वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मनियारी थाना क्षेत्र का यह वीडियो है। दोनों वीडियो का सत्यापन मनियारी थाना पुलिस कर रही है। डीएसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता