ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पेट्रोल की बोतल लेकर थाने पहुंच गयी महिला, आत्मदाह की कोशिश करने पर पुलिस ने रोका

MUZAFFARPUR: पति और ससुराल वालों द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज एक महिला आत्मदाह करने थाने में पहुंच गयी। हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए उसने आत्मदाह की कोशिश की लेकिन तभी वहां म

 पेट्रोल की बोतल लेकर थाने पहुंच गयी महिला, आत्मदाह की कोशिश करने पर पुलिस ने रोका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: पति और ससुराल वालों द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज एक महिला आत्मदाह करने थाने में पहुंच गयी। हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए उसने आत्मदाह की कोशिश की लेकिन तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका। महिला के अचानक थाने में आत्मदाह की कोशिश करने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान महिला का कहना था कि यदि न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी। 


पीड़िता का कहना है कि पांच दिनों से वह पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। जिसे लेकर वह लगातार थाने का चक्कर लगा रही है। थानाध्यक्ष ने महिला की बातें सुनी और जब कार्रवाई का आश्वासन दिया तब महिला शांत हुई। पीड़ित महिला ने अपना नाम अर्चना देवी बताया। 


वह ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संगम चौक की रहने वाली है। महिला का कहना था कि उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। उसका पति एक निजी क्लिनिक में काम करता है। उसे एक लड़का और एक लड़की है। पीड़िता ने अपने पति, देवर समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर यह आरोप लगाया है कि वे लोग अपनी पुश्तैनी जमीन को बेचकर पैसे बर्बाद कर रहे है। 


लेकिन बच्चों का स्कूल फीस नहीं दे रहे है। जब बच्चों की फीस मांगी जाती है तो वे लोग महिला की पिटाई करते है। कुछ दिन पहले भी इसी बात को लेकर पिटाई कर दी गयी और घर से भी भगा दिया गया। थाने में आवेदन देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गयी।


 इसी से तंग आकर आज वह आत्मदाह करने के लिए थाने पहुंच गयी। पीड़िता ने कहा कि अब कार्रवाई नहीं की गयी तो वह इसकी शिकायत एसएसपी से करेगी। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पति को थाने पर बुलाकर समझाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।