ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

पेड़ में बांधकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई, वीडियो वायरल लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पेड़ से बांधकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गयी। बीच बचाव करने आई एक महिला को भी लाठी से पीटा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है लेकिन इसकी

पेड़ में बांधकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई, वीडियो वायरल लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पेड़ से बांधकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गयी। बीच बचाव करने आई एक महिला को भी लाठी से पीटा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। वायरल इस वीडियो के संबंध में जब थानेदार पंकज यादव से बात की गयी तब उन्होंने मामले पर अनभिज्ञता जतायी। 


पेड़ में बांधकर पिटाई का वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति को पेड़ में बांधकर कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं। सभी के हाथ में लाठी है और हर कोई अपना हाथ साफ कर रहा है और पेड़ में बंधा व्यक्ति खुद को उन लोगों से बचाने की कोशिश कर रहा है।


 इतना ही नहीं बीच बचाव करने पहुंची एक महिला पर भी ये टूट पड़ते हैं। महिला पर जमकर लाठी डंडे बरसाए गये। पूरे मामले को लेकर जब पियर थानाअध्यक्ष पंकज यादव से फोन पर बात की गई तो उन्होंने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई। लेकिन सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मामला करीब एक सप्ताह पहले का पियर थाना क्षेत्र इलाके का है। जहां एक युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया था और उसी मामले से जुड़ा यह वायरल वीडियो है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार कई सवाल पूछ रहे हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता