ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

पार्टी में डांस के दौरान पिस्टल लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई- ASP

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में आयोजित पार्टी में पिस्टल लहराते एक युवक का डांस करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायर

पार्टी में डांस के दौरान पिस्टल लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई- ASP
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में आयोजित पार्टी में पिस्टल लहराते एक युवक का डांस करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि हथियार के डांस करने वाला युवक हाल ही में कांटी थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर के पास प्रेमी की लाश जलाने के मामले में नामजद आरोपी है। लाश को जलाने में वह शामिल था। तमंचे पर डांस कर रहे वायरल वीडियो की फस्ट बिहार झारखंड पुष्टि नहीं करता।  


तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर मुजफ्फरपुर के एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद का कहना है कि फिलहाल पुलिस वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है। आर्म्स के साथ डांस करने वाला युवक कांटी थाना क्षेत्र में प्रेमिका के दरवाजे के पास प्रेमी की लाश को जलाने में शामिल था। पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है। वीडियो की जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  


युवक की लाश जलाने का आखिर क्या था मामला?

गौरतलब है कि घटना मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र की थी। जहां रेपुरा रामपुर साह गांव में एक युवक की प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक की पहचान मनीष कुमार के बेटे सौरभ कुमार (22) के रूप में हुई थी।  बताया जा रहा कि सौरभ सोनबरसा गांव की रहने वाली एक लड़की से काफी दिनों से प्यार करता था। शुक्रवार देर रात लड़की से मिलने को सौरभ उसके घर गया था।


इस दौरान लड़की के घरवालों ने सौरभ को रंगेहाथ पकड़ लिया। प्रेमिका के घरवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। परिजनों का कहना था कि लड़की के घर वालों ने युवक को पूरी रात बेरहमी से पीटा और फिर धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इसके बाद सुनियोजित तरीके से युवक को अस्पताल पहुंचा दिया। गंभीर स्थिति में उसे ब्रहमपुरा के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक के घरवालों ने उसकी डेड बॉडी को प्रेमिका के घर के सामने उसके दरवाजे पर जलाया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता