ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पहले फोन कर अवैध शराब पकड़ने पुलिस को बुलाया, फिर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर किया बुरा हाल

MUZAFFARPUR : बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से एक बड़ा मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां, शराबियों को पकड़ने गई पुलिस बल पर हमला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पहले अवैध शराब की सुचना दे

पहले फोन कर अवैध शराब पकड़ने पुलिस को बुलाया, फिर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर किया बुरा हाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से एक बड़ा मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां, शराबियों को पकड़ने गई पुलिस बल पर हमला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पहले अवैध शराब की सुचना देकर पुलिस को बुलाया गया और फिर पुलिस बल पर हमला कर दिया गया। जिसमें थानादीश समेत 7 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 


दरअसल, जिले के मुशहरी के बैकटपुर गांव में पहले अवैध शराब की सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया,और फिर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। बताया जा रहा है शराब माफियाओं ने साजिश रचकर पुलिस टीम को घेरकर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया। इस हमले में मुशहरी के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं,और हमले में थाने की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 


वहीं, इस घटना में घायल मुशहरी के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि बैकटपुर गांव से उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है, और बड़े स्तर पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस बल के साथ जैसे ही वहां पहुंचा गया, वैसे ही पहले से ही सैकड़ों की तादाद में मौजूद लोगों ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। लोगों ने लाठी, डंडों पत्थरों से पुलिस टीम को निशाना बनाया।  पुलिस ने लोगों समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उग्र भीड़ आपा खो चुकी ऐसे में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।  इस हमले में पुलिस की जीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना आला अफसरों को दी गई, और फिर अतिरिक्त पुलिस फोर्स आने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।


जानकारी के मुताबिक, बैकटपुर में वीरू पासवान अपने घर पर शराब का धंधा करता है, पुलिस के पास इसकी सूचना तीन बार कॉल करके दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उसपर हमला बोल दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे बैकटपुर में तनाव व्याप्त है, भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज पीएचसी मुशहरी में चल रहा है।