ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डॉक्टर का ONLINE नंबर लगाना मरीज को भारी पड़ गया, पूरा अकाउंट हो गया खाली

MUZAFFARPUR: एक मरीज को डॉक्टर से दिखाना था। डॉक्टर साहब के क्लिनिक में भीड़ अधिक रहती है। नंबर से ही मरीजों को देखा जाता है। भीड़ से बचने के लिए एक मरीज क्लीनिक में अप्वाइंटम

डॉक्टर का ONLINE नंबर लगाना मरीज को भारी पड़ गया, पूरा अकाउंट हो गया खाली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: एक मरीज को डॉक्टर से दिखाना था। डॉक्टर साहब के क्लिनिक में भीड़ अधिक रहती है। नंबर से ही मरीजों को देखा जाता है। भीड़ से बचने के लिए एक मरीज क्लीनिक में अप्वाइंटमेंट लेने पहुंचा। जहां अप्वाइंटमेंट लेने के लिए जैसे ही उसने ONLINE पेमेंट किया उसके बैंक अकाउंट से 37 हजार 900 रुपये की निकासी कर ली गयी। 


मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का है जहां मिठनपुरा थाना क्षेत्र में डॉक्टर साहब का क्लिनिक है। डॉक्टर को दिखाने पहुंचे बालूघाट न्यू कॉलोनी के रहने वाले ओमप्रकाश के साथ साइबर अपराधियों ने खेला कर दिया। ओमप्रकाश के बैंक खाते से 37900 रुपये निकाल लिया। नगर थाने में पीड़ित ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। 


ओमप्रकाश ने डॉक्टर के बुकिंग क्लर्क को आरोपी बनाया है। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा था कि ONLINE बुकिंग फुल हो जाने के बाद भी टोकन से नंबर लगाया जाता है। इसके लिए 10 रुपये का ONLINE पेमेंट किया जाता है। यदि टोकन लेना चाहते हैं तो भेजे गये लिंक पर मरीज का डिटेल भेजे। 


लिंक को खोलने के बाद जैसे ही मरीज का डिटेल भरा और दस रुपये का पेमेंट किया जिसके बाद UPI के माध्यम से 37 हजार 900 रुपये की निकासी कर ली गयी। ओमप्रकाश के बैंक अकाउंट को साइबर अपराधियों ने खाली कर दिया। सदमें में पड़े ओमप्रकाश आनन-फानन में थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता