ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : न्यूड कॉल के चक्कर में फंसे मस्जिद के इमाम, अब 'हसीना' ब्लैकमेल कर मांग रही रुपये

MUZAFFARPUR : यदि आप सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. साइबर अपराधी हर रोज ठगी के नए-नए हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं. ये शातिर अपराधी अब Wha

बिहार : न्यूड कॉल के चक्कर में फंसे मस्जिद के इमाम, अब 'हसीना' ब्लैकमेल कर मांग रही रुपये
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : यदि आप सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. साइबर अपराधी हर रोज ठगी के नए-नए हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं. ये शातिर अपराधी अब WhatsApp कॉलिंग को ठगी का नया जरिया बना चुके है. वीडियो कॉल के इस्तेमाल में लोग हनी ट्रैप का शिकार हो रहे हैं और ब्लैकमेलिंग के जाल में धंसते चले जा रहे हैं.


बिहार में भी इन दिनों सोशल मीडिया से ठगी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है. ठगों ने एक गैंग बनाया है जिसमें कुछ लड़कियां भी शामिल हैं. गैंग की लड़कियां पहले युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करती हैं. फिर धीरे-धीरे बातचीत के ही क्रम में लोगों को वीडियो कॉल कर न्यूड हो जाती हैं. सामने वाले को भी न्यूड होने के लिए प्रेरित करती हैं और फुटेज बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करती हैं. 


ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. इसी गैंग का शिकार एक इमाम हो गए हैं. साहेबगंज की एक मस्जिद के इमाम ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई है. उन्होंने कहा, "एक युवती ने पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की. चैट से बात हुई. फिर उसने वीडियो कॉल भी किया. कॉल के बाद उसने हमारी आपत्तिजनक तस्वीर ले लीं और अब हमारी सोशल मीडिया की आईडी को हैक कर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं. इसके अलावा, एक मोबाइल से धमकी भी दी जा रही है'. 


पीड़ित ने कहा कि सोशल मीडिया पर डिटेल निकलाने पर धमकी देने वाले का नंबर हैदराबाद के किसी संदीप कुमार सिंह का बता रहा है. इसके अलावा, एक अलग नंबर से रुपए की डिमांड की जा रही है. रुपए नहीं देने पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालने की धमकी दी जा रही है. इमाम का दावा है कि उसने जब रुपए नहीं दिए तो लड़की ने एक सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डाल भी दिया है. उन्होंने कहा कि इससे वह काफी डिप्रेशन से गुजर रहे हैं.

टैग्स