ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

न्यू ईयर पार्टी की चल रही थी तैयारी, पुलिस ने 30 लाख का माल पकड़ा

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. अवैध शराब की बिक्री पर बिहार पुलिस नकेल कसने म

न्यू ईयर पार्टी की चल रही थी तैयारी, पुलिस ने 30 लाख का माल पकड़ा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. अवैध शराब की बिक्री पर बिहार पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. 


मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां अहियापुर थाना की पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप पर लोड 30 लाख का माल जब्त किया है. एक स्कूटी भी जब्त की गई है. 


शनिवार को अहियापुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार रजक को गुप्त सूचना मिली कि शराब की अहियापुर थाना क्षेत्र के मोहना (बैरिया) में शराब की खेप उतारी जा रही है. सूचना के आलोक पर त्वरित कार्यवाई करते हुए टीम गठित किया गया. टीम के द्वारा उक्त जगह पर छापेमारी की गई. 


इस छापेमारी के दौरान करीब 375 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई. साथ ही दो पिकअप और एक स्कूटी भी जब्त किया गया. विदेशी शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता