ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नहीं थम रही BJP विधायक की मुश्किलें, पुलिस ने इस कांड में किया कुछ ऐसा

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक डॉ. राजू सिंह की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही है। अब दूसरे केस में पुलिस ने वारंट के लिए कोर्ट

नहीं थम रही BJP विधायक की मुश्किलें, पुलिस ने इस कांड में किया कुछ ऐसा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक डॉ. राजू सिंह की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही है। अब दूसरे केस में पुलिस ने वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।


मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र का हा है जहां बीते 15 अप्रैल को पारू सीओ और राजस्व कर्मचारी के बयान के आधार पर पारू थाने में केस दर्ज कराया गया था। इस केस में एससी/एसटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओ में साहेबगंज विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को नामजद आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। 


जिसके बाद फिर इसी इलाके में राजद नेता तुलसी राय के अपहरण का मामला सामने आ गया। इस मामले में कोर्ट द्वारा पुलिस से अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए आज केस डायरी की मांग की गई और अगली सुनवाई की तिथि 14 जून निर्धारित की गयी। वहीं दूसरी ओर अब मुजफ्फरपुर पुलिस ने बीजेपी विधायक के खिलाफ 15 अप्रैल को पारू थाना में पारू सीओ द्वारा दर्ज केस में वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। 


बता दें कि सीओ और राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक के संयुक्त बयान पर पारू थाने में 15 अप्रैल को एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में बीजेपी विधायक राजू सिंह पर केस दर्ज किया गया था अब इस मामले में पारू पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने का अर्जी विशेष कोर्ट में दाखिल कर दिया है। ऐसे में वारंट निर्गत होने की प्रबल संभावना दिख रही है।


 ऐसे में कहा जा सकता है कि बीजेपी विधायक राजू सिंह की मुश्किलें फिलहाल कम होने के बजाये बढ़ती नजर आ रही है। एक केस नहीं बल्कि दूसरे केस में पुलिस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटा है। कानून के जानकारों की माने तो यह न्यायिक प्रक्रिया है। वही मुज़फ़्फ़रपुर बीजेपी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई अच्छी है लेकिन एक तरफा कार्रवाई साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यदि एकतरफा कार्रवाई करेगी तो आने वाले समय में बीजेपी आंदोलन करेगी। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता