ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: मां के प्रेमी ने की बच्ची से रेप की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के एक मोहल्ले में एक चौथी क्लास की छात्रा से रेप की

बिहार: मां के प्रेमी ने की बच्ची से रेप की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के एक मोहल्ले में एक चौथी क्लास की छात्रा से रेप की कोशिश की गई है. आरोप बच्ची की मां के प्रेमी पर लगा है. 

बच्ची के पिता ने रविवार को महिला थाना में अपनी पत्नी के प्रेमी को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. अब रिपोर्ट के आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. आरोपी मोतिहारी के पूरन छपरा का रहने वाला रंजीत कुमार है. 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी आरोपी फरार है. आरोपी भी काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके में ही किराए के मकान में रहता था. बच्ची के पिता ने बताया कि वह म्यूचुअल फंड में काम करता है. उसकी शादी 2010 में मोतीपुर की एक युवती से उसकी शादी से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. लेकिन पिछले दिसंबर में दोनों अलग हो गए. दोनों बच्चों को लेकर पत्नी अलग रहने लगी और एक निजी स्कूल में पढ़ाती है.

बच्ची के पिता ने बताया कि  आरोपित का उसके यहां आना-जाना था. उसकी गैरमौजूदगी में आरोपित बेटी के साथ गलत करने का प्रयास करता था. एक दिन पहले भी आरोपित उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था, जिसके बाद बच्ची किसी तरह वहां से भागी और अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी और पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे.