ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

मुजफ्फरपुर जर्दा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा, पुलिस एनकाउंटर में मर्डर केस के तीन आरोपी गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में जर्दा व्यवसाई हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग जिसमें पुलिस क

मुजफ्फरपुर जर्दा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा, पुलिस एनकाउंटर में मर्डर केस के तीन आरोपी गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में जर्दा व्यवसाई हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया. मौके से कुल दो अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक भी बरामद किया है. 


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शहर के एक व्यवसायी पुत्र राहुल कुमार, जहानाबाद घोषी के सुमित और भिखनपुरा के विश्वजीत के रूप में हुई है. सुमित के पैर में गोली लगी है. वह वर्तमान में किराए के मकान में अमगोला में रहता है. उसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से SKMCH भेजा जाएगा. 


SSP जयंतकांत ने बताया कि ये तीनों अपराधी व्यवसायी गोविंद ड्रोलिया के मर्डर में संलिप्त थे. उनकी हत्या व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता में हुई थी. व्यवसाई का बेटा राहुल इस हत्या का मास्टरमाइंड है. विस्तृत पूछताछ जारी है. वैज्ञानिक साक्ष्य से पुलिस राहुल तक पहुंची थी. उसे हिरासत में लिया गया था. उसी की निशानदेही पर अन्य दो अपराधियों को पकड़ने पुलिस गयी थी, जहां एनकाउंटर हुआ. पुलिस के अनुसार राहुल के पिता भी पान मसाला कारोबारी हैं. 


गोविंद की दुकान के समीप उसकी भी दुकान है. राहुल भी दुकान पर बैठता है. दोनों का धंधा एक होने के कारण आपस मे तनातनी चल रही थी. बताया जा रहा है कि गोविंद और राहुल के बीच इसे लेकर पूर्व में विवाद भी हुआ था, वहीं से इस पूरे मर्डर केस की साजिश रची गयी थी. सुमित और राहुल ममेरे भाई बताए जा रहे हैं.


पुलिस पूछताछ में राहुल ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. बताया कि गोविंद की हत्या की साजिश रचने के बाद वो लोग एक सप्ताह तक उसकी रेकी करते रहे. वह कब घर से निकलता, कब लौटता, दुकान पर कितने देर बैठता. इन तमाम बातों की अच्छे से रेकी की थी, फिर पिछले रविवार को इस प्लान का अंजाम तक पहुंचाने का समय आ गया. पिछले रविवार को राहुल और सुमित ने दरवाजे पर ही व्यवसायी की हत्या कर दी. गोली सुमित ने चलाई थी.