ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

फोन करने पर SSP ने HAM नेता को सुनाई खूब गाली, बोले- तुम्हारी औकात क्या है बेहूदा, इडियट, चू...

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सीएम के निर्देश के बावजूद भी लॉ एंड आर्डर की बिगड़ी हुई स्

फोन करने पर SSP ने HAM नेता को सुनाई खूब गाली, बोले- तुम्हारी औकात क्या है बेहूदा, इडियट, चू...
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सीएम के निर्देश के बावजूद भी लॉ एंड आर्डर की बिगड़ी हुई स्थिति सुधर नहीं रही हैं लेकिन पुलिसवालों के नए-नए कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं. इस बार मुजफ्फरपुर जिले के एसएसपी आईपीएस अफसर जयंतकांत की एक कॉल रिकार्डिंग सामने आई है, जिसमें वो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक नेता को खूब गाली दे रहे हैं.




मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां मुजफ्फरपुर जिले के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा जिला प्रभारी मुकेश कुमार पाठक को वहां के एसएसपी जयंतकांत ने इसलिए खूब गाली दी क्योंकि मुकेश ने उन्हें जिले में जाम की समस्या को लेकर कॉल किया था. जिले के सीनियर पुलिस अफसर के ऐसे बर्ताव को लेकर हम नेता ने कार्रवाई की मांग की है. मुकेश पाठक ने पार्टी के आलाधिकारियों को अपने साथ हुई इस बेइज्जती की सूचना दी है.


दरअसल पिछले महीने ही युवा जिला प्रभारी मुकेश कुमार पाठक ने मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत को जिले में जाम की समस्या को लेकर एक आवेदन दिया था. इस आवेदन की प्रतिलिप को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुजफ्फरपुर के डीएम और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को भी भेजा था.


इस पत्र में मुकेश ने साफ़ तौर पर लिखा था कि शहर में सड़क जाम की स्थिति पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की वजह से होती है. टावर चौक और जीरो माइल और जीरो माइल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भी जाम से ग्रसित है. मुकेश ने नो एंट्री में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाने, एनएच पर किसी भी गाड़ी को खड़ा करने पर रोक लगाने, अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक पुलिस को एक्टिव करने की बात कही थी.


लेकिन बुधवार को एक बार फिर से जाम में फंसने के कारण मुकेश ने एसएसपी को  फोन लगा दिया और इस बात से नाराज एसएसपी ने उन्हें फोन पर ही खूब गाली दी. एसएसपी जयंतकांत के ऊपर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए  मुकेश ने एक कॉल रिकार्डिंग मीडिया को दी है. जिसमें गालीगलौज किया अजा रहा है. इस मामले में मुजफ्फरपुर एसएसपी से जब बातचीत  की गई तो उन्होंने कहा क़ जो मैंने कहा है, वह रिकार्डिंग में है. सुन लीजिये. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता