ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मुजफ्फरपुर: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्ची को लगी गोली, हालत नाजुक

MUZAFFARPUR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्ची को गोली लगने का मामला सामने आया है। बाए जांघ में गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे बैरिया स्थित एक प्राइवेट हॉ

मुजफ्फरपुर: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्ची को लगी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्ची को गोली लगने का मामला सामने आया है। बाए जांघ में गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे बैरिया स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।


मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गयी। स्थानीय लोगों द्वारा मना किए जाने के बावजूद बारातियों द्वारा लगातार फायरिंग की जा रही थी। तभी बारात देखने के दौरान एक बच्ची की जांघ में गोली लग गयी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घायल स्तुति कुमारी ने बताया कि घर के बगल में शादी थी। जिसे देखने के लिए वह गई हुई थी। तभी बारातियों के द्वारा लगातार फायरिंग की जाने लगी और इसी दौरान गोली उसे लग गयी। लड़की के पिता बिंदा चौधरी ने भी बताया कि रात्रि साढ़े दस बजे उनकी बिटिया स्तुति बगल में शादी देखने गयी थी जहां पहले से ही हर्ष फायरिंग की जा रही थी।


बारातियों को ऐसा करने से लोगों ने मना भी किया था लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे और इसी दौरान गोली उनकी बेटी को लग गयी। गोली लगने के बाद उनकी बिटिया बेहोश हो गयी। जिसके बाद आनन फानन में उसे बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन करना होगा। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। 


वही डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने भी इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुसहरी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी थी जिसमें एक बच्ची को गोली लगी है। हालांकि कि अब तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गयी है। पुलिस इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर रही है। मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता