ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

मुजफ्फरपुर से चीनी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में घुसा, चीन का मैप और करेंसी भी बरामद

MUZAFFARPUR: बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने वाले चीनी नागरिक को बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक पहले नेपाल पहुंचा था फिर बस पर सवार होकर मुज

मुजफ्फरपुर से चीनी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में घुसा, चीन का मैप और करेंसी भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने वाले चीनी नागरिक को बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक पहले नेपाल पहुंचा था फिर बस पर सवार होकर मुजफ्फरपुर पहुंचा। मुजफ्फरपुर में जैसे ही वो बस से उतरा तभी कुछ लोगों को उस पर शक हो गया। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चीनी घुसपैठिया को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 


मुजफ्फरपुर की ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने जब चीनी नागरिक से पूछताछ की तब वह किसी का बात नहीं समझ रहा था और ना ही कोई उसका बात समझ पा रहा था। उसके पास से मिले पासपोर्ट में नाम ली जियाकी और उम्र 63 साल लिखा मिला। वह चीन के शेडोंग प्रांत के कैंगशान काउंटी शहर के दाजहोंग गांव का निवासी है। वो हांग प्रजाति से ताल्लूक रखता हैं। पासपोर्ट को जब्त कर उसके  खिलाफ भारत में अनाधिकृत घुसपैठ की धारा में FIR दर्ज किया गया और कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 


चीनी घुसपैठिया के पास से मिले डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि वह एक जून को चीन से नेपाल आया था। चार दिनों तक नेपाल में रुकने के बाद वह वीरगंज से बस पकड़कर बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचा था। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तब वो ना तो अंग्रेजी बोल पा रहा था और ना ही हिंदी ही बोल और समझ पा रहा था। उसकी चीनी भाषा भी पुलिस कर्मियों को समझ में नहीं आ रही थी। पुलिस ने उसके पास से एक बैग बरामद किया है जिसमें से उसका पासपोर्ट मिला जबकि भारत आने का वीजा नहीं मिला। बैग के अंदर से चीन का सिम लगा हुआ मोबाइल, पत्थर से बनी तीन छोटी-छोटी मूर्तियां, चीनी करेंसी युआन,1175 नेपाली करेंसी और भारत के 8630 रुपए मिले हैं। उसके पास से चीन का एक मैप भी बरामद किया गया है। 

संबंधित खबरें