ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर में थाना पर हमला मामले में बड़ा एक्शन, 35 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 15 आरोपी अरेस्ट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में थाना पर हमला मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में करीब 35 से अधिक नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मा

मुजफ्फरपुर में थाना पर हमला मामले में बड़ा एक्शन, 35 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 15 आरोपी अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में थाना पर हमला मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में करीब 35 से अधिक नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अबतक 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, गरहां थाना क्षेत्र के रामपुर जयपाल गांव में बुधवार की देर शाम अवैध शराब को लेकर छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो कारोबारी को दबोचा वहीं एक युवक जितेंद्र यादव पुलिस को देखकर भागने लगा और पानी भरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद उग्र स्थानीय लोगों ने थाना पर हमला बोल दिया और थाना में लगे करीब बड़ी छोटी डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया था।


इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 35 से अधिक नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इलाके में शांति बहाल के लिए पुलिस की टीम लगातार नजर बनाई हुई है और पुलिस की गश्ती टीम इलाके में मूवमेंट कर रही है। वहीं पुलिस के वरीय अधिकारी भी लगातार इलाके में कैंप कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस उपद्रवियों को पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता