ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाया है। अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है। 


 इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के गिंजास पंचायत के मठ टोला की है जहां बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी ओमप्रकाश वर्मा को गोली मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गये लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने सर्राफा कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।  


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता