ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

मुजफ्फरपुर में पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर में मां की हत्या कर बक्से में रखा शव

MUZAFFARPUR/SAMASTIPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही समस्तीपुर में एक कलयुगी बेटे ने मां की गला रेंतकर निर्मम हत्या कर द

मुजफ्फरपुर में पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर में मां की हत्या कर बक्से में रखा शव
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR/SAMASTIPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही समस्तीपुर में एक कलयुगी बेटे ने मां की गला रेंतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद लाश को घर में रखे स्टील के बड़े बक्से में बंद कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


सबसे पहले बात मुजफ्फरपुर की करते हैं जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। यहां पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बरुराज थाना क्षेत्र के बखरी की है जहां पूर्व उप मुखिया अशोक राय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बरुराज थानेदार संजीव दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। 


दूसरी घटना समस्तीपुर की है जहां विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा पंचायत के पैठान टोल वार्ड संख्याा-3 में सोमवार को एक कलयुगी बेटे ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मृतका की लाश को घर में रखे ट्रंक में छुपा दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति मंसूरी खां ने सोमवार की दोपहर जब पत्नी की खोजबीन की तब पत्नी घर में नहीं मिली।आसपास खोजबीन करते हुए उसने पत्नी जुवैदा खातून को निकट के रेलवे हाल्ट पर भी तलाश की। इस दौरान घर में रखे ट्रंक को खोला तब ट्रंक में पत्नी का शव रखा पाया। घटना की जानकारी मिलने पर दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन छानबीन शुरू कर दी। मृतिका जुवैदा खातून के पति मंसूरी खां ने पुलिस को जानकारी दी कि सोमवार की सुबह पास के खेत में वह पटवन करने गया था।


खेत जाने से पहले पत्नी ने ही उसे खाना बनाकर खिलाया था। दोपहर जब घर वापस आया तब पोती नजराना खातून और सोनी खातून से जानकारी मिली कि दादी घर पर नहीं है। तब काफी खोजबीन के बाद पत्नी का शव ट्रंक में होनी की जानकारी पोती ने दी। पति मंसूरी खां ने बताया कि पत्नी की हत्या उसके पुत्र मंजूर खां ने अपनी दो पुत्रीयों के साथ मिलकर कर दी है।


बताया कि हत्या से पहले मारपीट कर उसको जख्मी किया गया। फिर गला काट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पाकर डीएसपी नजीब अनवर ने घटना स्थल पहुंच एफएलसी टीम को बुलाकर हत्या की घटना की जांच किए जाने की बात कहीं है। डीएसपी ने बताया कि परिवार के सदस्य ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है। समाचार प्रेषण तक पुलिस जांच में जुटी थी। हत्या की सही वजह का अभी तक पता नही चल पाया है हालांकि यह चर्चा है कि मृतका अपनी पोती के कुछ गलत हरकत का विरोध कर रही थी इसी बात से आरोपी बेटा अपनी माँ से काफी नाराज था। उधर इस हृदय विदारक घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एसएचओ फिरोज आलम, एसआई प्रमोद कुमार रंजन ने मामले में जांच शुरू की।

मुजफ्फरपुर से मनोज और समस्तीपुर से रमेश शंकर की रिपोर्ट..


संबंधित खबरें