ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शायद इसी कारण उन्होंने अवैध

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शायद इसी कारण उन्होंने अवैध हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना सदर थाना क्षेत्र का है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस ने मौके से कमरे से अवैध हथियार भी जब्त किया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिघरा निवासी अर्जुन चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र विकास चौधरी के रूप में हुई है। 


सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही निवासी अशोक चौधी की बेटी अनु चौधरी के साथ 2017 में विकास की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। एक बेटे के जन्म के बाद भी यह विवाद जारी रहा। इसे लेकर पत्नी ने केस भी कर रखा था। लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गयी थी। लेकिन एक बार फिर दहेज को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस बात को लेकर प्रॉपर्टी डीलर विकास काफी परेशान रहने लगा। सोमवार की रात को वह शराब के नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद घरवालों के सामने उसने गोली मार ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स