ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मुजफ्फरपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान, पेड़ पर डेडबॉडी टंगा देख डर गए लोग

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से लटक कर जान दे दी है। पेड़ से लटके शवों को देखकर गांव में दहशत फैल गयी। मामला फिलहाल आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गया है। पु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से लटक कर जान दे दी है। पेड़ से लटके शवों को देखकर गांव में दहशत फैल गयी। मामला फिलहाल आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।


जिले के मीनापुर थानाक्षेत्र के छेगन नेउरा गांव के पास बगीचा में एक युवक-युवती का पेड़ में फांसी के फंदे में लटकता शव मिला। सुबह कुछ लोग बगीचा में गये तो पेड़ के डाल में दो फांसी के फंदे में लटकते शव देखकर भाग खड़े हुए। बाद में गांव वालों के साथ वहां पहुंचे तो देखते ही देखते पूरी भीड़ जमा हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक स्थानीय छेगन नेउरा गांव का है जबकि युवती बगल के ही गांव राम सहाय छपड़ा की है।


लोगों की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।मौके पर जितने लोग उतनी तरह की बाते होती रही। ज्यादातर लोग प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का मामला बता रहे थे कुछ लोगों का कहना है कि हत्या को शव को यहां लटका दिया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसी के बाद हत्या या आत्महत्या के मामले से पर्दा उठ सकेगा। 


टैग्स