ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराब माफिया ने पुलिस टीम पर किया हमला, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है। मुजफ्फरपुर में शराब माफिया ने एक बार फिर से पुलिस को निशाना बना

शराब माफिया ने पुलिस टीम पर किया हमला, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष
Editor
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है। मुजफ्फरपुर में शराब माफिया ने एक बार फिर से पुलिस को निशाना बनाया है। मुजफ्फरपुर में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है और इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली भी लगी है। हालांकि घायल अपराधी भागने में कामयाब रहा है। घटना साहेबगंज थाना इलाके के बिशुनपुर पट्टी मंदिर के पास की है। 


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक पुलिस के साथ जिन अपराधियों का मुठभेड़ हुआ वह शराब माफिया से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक साहेबगंज थानाध्यक्ष अनूप कुमार अपनी टीम के साथ शराब माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे थे। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई हुई है। इसी दौरान वह बिशुनपुर पट्टी पहुंचे। जहां बाइक पर सवार कुछ अपराधियों को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपराधियों की तरफ से कुल 4 राउंड फायरिंग की खबर सामने आई है। 


अपराधियों की तरफ से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की थानाध्यक्ष अनूप कुमार की तरफ से एक राउंड फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से बाइक पर बैठा एक अपराधिक घायल भी हुआ लेकिन उसके साथी घायल अपराधी को लेकर भागने में सफल साबित हुए। अपराधियों के इस हमले में थाने का ड्राइवर घायल हुआ है। आपको बता दें कि साहिबगंज इलाके में शराब माफिया सक्रिय है और अब धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर भी हमले का दुस्साहस किया है। हमले के बाद पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

टैग्स