ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़.. रायफल छिनने का प्रयास

MUZAFAFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ है। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए पहुंची पुलिस की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी पर पत

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़.. रायफल छिनने का प्रयास
Editor
3 मिनट

MUZAFAFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ है। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए पहुंची पुलिस की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी पर पत्थर बरसाए गए। इस दौरान अंचल कार्यालय की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिसकर्मियों की राइफल छीनने का भी प्रयास उपद्रवियों ने किया है। हमले में होमगार्ड का एक जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया है जबकि सीओ, थानाध्यक्ष समेत कुल 6 पुलिसवालों को चोट आई है। घटना कथैया थाना इलाके के सघनपुरा गांव की है। 


अतिक्रमणकारियों का आक्रोश देखकर टीम ने वहां से भागकर जान बचाई। इस संबंध में सीओ अरविंद कुमार अजित ने हरदी के पैक्स अध्यक्ष समेत 19 को नामजद और दो सौ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीओ के नेतृत्व में कथैया पुलिस शाम चार बजे गांव पहुंची थी। दशकों से सड़क किनारे तीन एकड़ नब्बे डिसमिल सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण बनाकर रह रहे अतिक्रमणकारियों को माइकिंग से कब्जा खाली करने की चेतावनी देते हुए सामान को हटा लेने के लिए कहा। नहीं मानने पर प्रशासन जेसीबी से अतिक्रमण हटाने लगा। अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। अतिक्रमण खाली कराने के बाद जैसे ही पुलिस टीम गाड़ी में बैठी, ईट-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे अंचल गार्ड रामयश पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सीओ अरविंद कुमार अजित, थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक, सीआई अश्विनी कुमार को भी चोट आई है। 


मोतीपुर के सीईओ अरविंद कुमार अजीत का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर वह सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गए थे प्रशासन की तरफ से जो एफ आई आर दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक गांव में अतिक्रमित सरकारी भूमि को खाली कराने कथैया पुलिस के साथ गए थे, जहां हरदी पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश सहनी व मनोज सहनी ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध करने लगे। माइकिंग कर हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर जमीन खाली करने के लिए कहा जा रहा था। इस बीच पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश सहनी ने ग्रामीणों के साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए हमला बोल दिया। ईट-पत्थर बरसाने लगे। पुलिसकर्मियों की रायफल छीनने का प्रयास किया। प्रशासन की सूझबूझ से सभी की जान बची।